कृषि क्षेत्र में प्रमुख पहल

कृषि क्षेत्र में प्रमुख सरकारी पहलों में से कुछ इस प्रकार हैं-:



 



  • मार्च 2018 में, भारत सरकार ने नियंत्रित कीमतों पर यूरिया की आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 2020 तक किसानों के लिए यूरिया सबसिडी को बढ़ाया।



  • सरकार भारत से कृषि निर्यात को बढ़ावा देने के लिए एयर कार्गो सहायता प्रदान करने की योजना पर काम कर रही है।



  • प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) का क्रियान्वयन तेजी से कराया जाएगा।



  • 2015-17 के दौरान देशभर में मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए गए हैं और भारतीय किसानों की मदद के लिए मृदा स्वास्थ्य मोबाइल एप्प शुरू किया गया है।



  • भारत सरकार ने सूखे से स्थायी समाधान उपलब्ध कराने के लिए सिंचाई स्रोतों के विकास के उद्देश्य से 50,000 करोड़ रुपए के निवेश के साथ प्रधानमंत्री कृषि सिँचाइ योजना (PMKSY) शुरू की है।


खेती हमारे देश की सबसे पुरानी आर्थिक गतिविधियों में से एक है। हमें एक भारतीय किसान द्वारा अपनाए गए विभिंन तरीकों के बारे में पता है और  यह भी की कैसे यह सभी प्रकार की फसलों कि उपभोग और निर्यात बढ़ाने में मदद करता है।


विभिंन क्षेत्र में खेती के विभिन्न तरीके है। हालांकि यह सभी, मौसम और जलवायु परिस्थितियों, तकनीकी नवाचारों और सामाजिक सांस्कृतिक प्रथाओं के साथ विकसित हुआ।